आज हम बनाएंगे mango frooti एक दम बाज़ार जेसी  |





नमस्कार दोस्तों ,आपका स्वागत है मेरे कुकिंग वर्ल्ड में क्या आप जानते हैं आज हम एक ऐसी चीज बनाने वाले हैं जो कि आपने सिर्फ बाजार में से खरीद कर पी होगी पर कभी सोचा नहीं होगा कि आप इसको अपने घर पर भी बना सकते हैं तो आज हम बनाने वाले हैं mango frooti |


हम बॉटल टेट्रा पैक बाजार से खरीद के पीते हैं जो कि पता नहीं कितने महीनों से पैक पड़े हुए होते हैं और आप तो जानते हैं कि प्लास्टिक में खाना रखा हुआ हमें कितना नुकसान पहुंचाता है और हमारे बच्चों के लिए भी यह बिल्कुल भी सेहतमंद नहीं है इसीलिए आज हम घर पर ही बिल्कुल बाजार जैसी mango frooti बनाना सीखेंगे |


सबसे पहले हम यह देखते हैं कि mango frooti बनाने के लिए हमें किन-किन सामग्रियों की आवश्यकता होगी |

सामग्री


  1. 2 आम { पके हुए }
  2. 1 कच्ची केरी
  3. 150 ग्राम शक्कर



हम mango frooti बनाना शुरू करते हैं |


विधि


Frooti बनाने के लिए हम सबसे पहले आम और कच्ची केरी को बॉईल कर लेंगे तो कच्ची केरी और आम को बॉईल करने के लिए हम सबसे पहले आम व कच्ची कैरी को छील लेंगे व बारीक बारीक टुकड़ों मैं काट लेंगे |


अब हम एक कुकर में कच्ची केरी व आम डाल देंगे और उसमें लगभग एक ग्लास पानी  एक कटोरी लगभग डेढ़ सौ ग्राम शक्कर डाल देंगे अब हम कुकर को बंद करके मीडियम आंच पर तीन से चार सीटी आने तक पकाएगें |


चार सिटी आने के बाद आपको कुकर को ठंडा होने देंगे जब कुकर अच्छी तरीके से ठंडा हो जाएगा व उसका प्रेशर सारा निकल जाएगा तब हम आम व कच्ची केरी को कुकर से निकाल लेंगे आप उसका पानी कुकर में रहने दे हम उसे बाद में इस्तेमाल करेंगे |


अब कच्ची केरी व आम को मिक्सर में अच्छी तरीके से पीस लेंगे अब हमने अच्छी तरीके से आम व केरी को पीस लिया है अब हम एक छन्नी की मदद से उन्हें छान लेंगे हम इसे इसीलिए छानेंगे ताकि अगर आम व कच्ची कैरी के पल्प में कोई रेशा या फिर लम्स रह गए हो तो वह निकल जाए |


अच्छी तरीके छानने के बाद हम इसमें थोड़ा सा पानी मिला देंगे हम वही पानी इस्तेमाल कर रहे हैं यहां पर जो हमने कुकर में बचा कर रखा था हम वह पानी इसीलिए इस्तेमाल कर रहे हैं क्योंकि जो हमने कैरी व आम को कुकर में बॉईल किया तब उसका एसेंस उस पानी में भी आ गया |


अब हम ठंडा पानी थोड़ा-थोड़ा पल्प में डालेंगे आप अपने हिसाब से frooti को गाढ़ा और पतला रख सकते है दोस्तों तैयार है आपकी एकदम बाजार जैसी ठंडी ठंडी बेहद स्वादिष्ट घर पर बनाई हुई mango frooti |


अब आप इसको 1- 2 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें अब आपको अपने बच्चों को कई महीनों तक पैक करी हुई मैंगो फ्रूटी पिलाने की कोई आवश्यकता नहीं है आप जब चाहे तब इस तरीके से ताजी-ताजी mango frooti घर पर ही बना सकते हैं |


यह आपके बच्चों की सेहत के लिए भी बिल्कुल हानिकारक नहीं है mango में बहुत सारा विटामिन A होता है व कच्ची कैरी में विटामिन c तो दोस्तों अगर आपको हमारी रेसिपी पसंद आई हो तो आप इसे घर पर जरूर ट्राई करें व अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें हमें कमेंट करके बताएं धन्यवाद |