बेहद ही स्वादिष्ट व् सॉफ्ट बाजार जैसी नानखताई 





नमस्कार दोस्तों, आपका स्वागत है मेरे कुकिंग वर्ल्ड में। आज हम लोग बनाने वाले हे बेहद ही स्वादिष्ट व् पारम्परिक नानखताई। तो चलिए अब हम शुरू करते है |

सामग्री 

  1. 1 कटोरी मैदा 
  2. 2 कटोरी सूजी
  3. 2  कटोरी बेसन 
  4. 3 /4 कटोरी पाउडर चीनी (१२५ ग्राम)
  5. घी 125  ग्राम 
  6. बैकिंग पाउडर 1  चम्मच 
  7. इलाइची 1 /2  चम्मच 
  8. नमक एक चुटकी
  9. नमक 1 /2  किलो


नानखताई बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मैदा , सूजी , बेसन , बैकिंग पाउडर व् इलाइची पाउडर दाल कर अच्छी तरह मिक्स कर लेंगे। 


अब एक अलग बाउल में घी और शक्कर के पाउडर को अच्छी तरह मिक्स करते हुए फेट लेंगे। 


अब हमने जो सुखी सामग्री मिलाई थी उसे घी व् शक्कर के बैटर में अच्छी तरह मिक्स कर लेंगे। व् सॉफ्ट डौ तैयार कर लेंगे। अगर डौ थोड़ा सूखा लगे तो एक चम्मच दूध दाल लेंगे। 


अब सबकी पेड़े बना लेंगे। हल्का सा हाथ से चपटा करके चकु की मदद से हल्का कट लगा लेंगे। 

 

इडली पॉट में आधा किलो नमक डालकर 10 मिनट प्री हीट करलेंगे। 


अब इडली के सांचे को घी लगा कर ग्रीस कर लेंगे। व् उसमे नानखताई रखके इडली पॉट में रखकर ढक्कन बंध कर देंगे। 


नानखताई बनने में वैसे 20  मिनट लगेंगे पर अब 10 मिनट बाद चेक करते रहेंगे। 


तो दोस्तों तैयार है हमारी बेहद ही स्वादिष्ट , सॉफ्ट , बाजार जैसी नानखताई। अगर आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आई होतो शेयर करे व् मुझे कमेंट करके ज़रूर बताए। रेसिपी इ सम्भंदित किसी भी सवाल के लिए कमेंट करे धन्यवाद।