1 Kilo Dahi Ka Swadisth Shreekhand 


नमस्कार दोस्तों ,एक बार फिर से स्वागत है आपका मेरे कुकिंग वर्ल्ड में , आज मैं आपको ठंडा ठंडा shreekhand बनाना सिखाएंगे |

तो आज मैं आपको घर पर ही  सबसे स्वादिष्ट बाजार जैसा shreekhand  बनाना सिखाऊँगी तो सबसे पहले हम यह जान लेंगे कि हमको shreekhand  बनाने के लिए किन-किन सामग्रियों की आवश्यकता होगी shreekhand  बनाने से पहले हमें उसका चक्का बनाना पड़ेगा |

तो सबसे पहले चक्का बनाने के लिए हमें किन-किन सामग्रियों की आवश्यकता होगी हम यह देखेंगे |

सामग्री 

  1. 1 किलो दूध 
  2. थोड़ा सा दही 
  3. साफ-सुथरा सूती मोटा कपडा


विधि 

चक्का जमाने के लिए हमें सबसे पहले दही जमाने की आवश्यकता होगी , आप बाजार का दही भी इस्तेमाल कर सकते हैं | मगर वह खट्टा हो सकता है और अगर आप चाहे तो बाजार का चक्का भी इस्तेमाल कर सकते हैं | मगर आज मैं आपको घर पर ही बिना मिलावट का अच्छा चक्का बनाना सिखाऊँगी |

हम लोग यहाँ १ किलो दही का श्रीखंड बनाएँगे |

तो सबसे पहले चक्का जमाने के लिए हम दही को जमाएंगे | दही जमाने के लिए हम हमारे दूध को गर्म करेंगे उसके बाद उसे ठंडा होने के बाद उसमें दही डालेंगे | दही को आप पहले धोलें  जिससे आप का दही खट्टा नहीं जमेंगा . और उसके बाद वह दूध में डाल दे . उसे जमने दे दही जमाने में 1 दिन तो लग ही जाएगा |

https://www.behadsasta.in/2020/11/diwali-pujan-ka-shubh-mahurat.html

दही जमाने के बाद हम एक मोटा सूती कपड़ा लेंगे . एक छन्नी लेंगे व एक तपेली  के ऊपर छलनी रख देंगे | और उसके ऊपर हमारा  मोटा सूती कपड़ा उस कपड़े में हमारा दही डाल देंगे | उसमें से बांधकर सारा पानी निकाल लेंगे अब उस कपड़े को किसी जगह बांध देंगे जिस से सुबह तक  हमारा चक्का जम जाए |

अगर आप उसे किसी रेलिंग पर या ऐसी जगह बांध रहे हैं तो उसके नीचे तपेली रख दे . क्योंकि उसमें से पानी टपकता रहता है | और अगर आप चाहे तो उसे नल पर भी बाधं सकते हैं जिससे सारा पानी वॉश बेसिंग ही टपक जाएगा |

अब हमें इस से 5 से 7 घंटे तक इसी तरीके से रखना पड़ेगा . अगर आप इसे रात को रखेंगे तो सुबह तक आपका चक्का जम जाएगा | चक्का जमने के बाद हम shreekhand  बनाने की विधि सीखेंगे . पर विधि सीखने के पहले हम यह जान लेते के कि हमें  श्रीखंड बनाने के लिए किन-किन सामग्रियों की आवश्यकता होगी |

सामग्री

  1. 1 किलो चक्का
  2. केसर
  3. 500 ग्राम शक्कर
  4. बारीक कटे हुए काजू पिस्ता
  5. बारिक पीसी हुई इलायची

विधि

अब हम हमारा shreekhand  बनाना चालू करेंगे सबसे पहले हम 1 किलो चक्के में 500 ग्राम शक्कर डाल देंगे, जितना चक्का लिया है उसकी आधी शक्कर डालेंगे | जैसे अगर आप 2 किलो चक्का लेते हैं तो आप उसने 1 किलो शक्कर डाल लेंगे , हमने 1 किलो चक्का लिया है तो हम उसमें 500 ग्राम शक्कर डाल देंगे |

हम शक्कर को 2 घंटे के लिए गलने देंगे अगर आप पिसी हुई शक्कर लेते हैं तो उससे shreekhand  का स्वाद इतना अच्छा नहीं आता | अगर हम 2 घंटे के लिए शक्कर को shreekhand  मीलने देंगे तो अच्छी तरीके से मिलेगी भी और स्वाद भी अच्छा देगी | तो अब हम चक्के को शक्कर के साथ अच्छी तरीके से मिलने के लिए उसे 2 घंटे तक रख देंगे |


2 घंटे बाद हम एक बारिक छलनी लेंगे shreekhand   छानने की छलनी आसानी से आपको बाजार में उपलब्ध हो जाएगी | अब हम हमारे चक्के  को थोड़ा थोड़ा छलनी में डाल के फेंट लेंगे आप चक्के को अपने हाथों से फेटें ताकि वह अच्छी तरीके से शक्कर के साथ मिल जाए |

छलनी के नीचे आप एक बड़ी तपेली रखेंगे ताकि आपका जो shreekhand  है वह उस तपेली में आ जाए , छलनी से छानते हुए वह shreekhand  आपकी तपेली में आ जाएगा | अब हम हमारे shreekhand  में केसर डालेंगे और उसे अच्छी तरीके से मिला लेंगे अब हम उस में हमारे सारे ड्राई फ्रूट्स डाल देंगे | मैंने काजू व पिस्ते का इस्तेमाल किया है आप अपने मन से किसी भी ड्राई फ्रूट को  shreekhand में डाल सकते हैं |


अगर आप चाहें तो श्रीखंड में अंगूर भी डाल सकते हैं | अब आप shreekhand  को 2 घंटे के लिए  फ्रीज में  ठंडा होने के लिए रख देंगे | तैयार हैं हमारा ठंडा ठंडा shreekhand  की स्वादिष्ट रेसिपी आपके घर में बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको बेहद पसंद आएगी |

अगर यह रेसिपी आपको  पसंद आई तो आप अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें , व हमें कमेंट सेक्शन में बताएं कि आपको हमारी रेसिपी कैसी लगी धन्यवाद |