नमस्कार दोस्तों ,आपका स्वागत है मेरे कुकिंग वर्ल्ड में ,  आज हम आपको अलग तरीके से बहुत ही स्वादिष्ट cold coffee बनाने की विधि सिखाएंगे |





सामग्री


  1. कॉफ़ी
  2. दूध 1 ग्लास
  3. चॉकलेट सिरप 
  4. आइसक्रीम {वेनिला चॉकलेट किसी भी तरीके आइसक्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं }
  5. आइस क्यूब 
  6. शक्कर




अब हम cold coffee बनाने की विधि के बारे में जानेंगे |

विधि



सबसे पहले हमारे ठंडे दूध में 3 से 4 आइस क्यूब डाल देंगे , अब उसे मिक्सर के जार में डाल के अच्छी तरीके से फेट लेंगे |

अब उसमें लगभग एक चम्मच coffee डालेंगे  इसमें मैंने नेस्कैफे क्लासिक coffee का इस्तेमाल किया है , आप इसके अलावा और किसी भी coffee का उपयोग कर सकते हैं , अगर आपको coffee ज्यादा डार्क पसंद है तो आप एक चम्मच से ज्यादा भी coffee डाल सकते हैं | वैसे नेस्कैफे क्लासिक coffee का स्वाद डार्क ही होता है तो एक चम्मच coffee काफी होगी |


और अब हम हमारी cold coffee में 1/2 चम्मच शक्कर डालेंगे एक चम्मच चॉकलेट सिरप व आधी आइसक्रीम डाल देंगे , जैसे कि मैंने आपको हमारी सामग्री भी बताया था कि आप यहां पर चॉकलेट या वेनिला किसी भी आइस क्रीम का उपयोग कर सकते हैं , हमने इसमें खाली आधी आइसक्रीम मिलाई है कि की आधी आइसक्रीम हम  गार्निशिंग के लिए छोड़ देंगे |


अब सारी सामग्री के मिलाने के बाद हम cold coffee को मिक्सर में अच्छी तरीके से मिला लेंगे , अगर आपके पास ग्राइंडर हो तो आप उसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं , मगर हमने यहां पर मिक्सर का इस्तेमाल किया है क्योंकि सबके घर पर ग्राइंडर नहीं होता है |


2 से 3 मिनट तक cold coffee को अच्छी तरीके से फेटने के बाद हम उसे गिलास में निकाल लेंगे , उसके ऊपर हमारी बची हुई आइसक्रीम व चॉकलेट का टुकड़ा लगा देंगे |

तो तैयार हैं हमारी स्वादिष्ट वह सबसे अलग तरीके से बनाई हुई cold coffee आप इसे घर पर जरूर ट्राई करिए , यह आपके बच्चों को बेहद पसंद आएगी , अपने दोस्तों के साथ  भी यह रेसिपी शेयर करें व हमें कमेंट सेक्शन में बताएं कि आपको हमारी cold coffee की रेसिपी कैसी लगी धन्यवाद |