नमस्कार दोस्तों ,एक बार फिर से स्वागत है आपका मेरे कुकिंग वर्ल्ड में आज मैं आपको ठंडा ठंडा shreekhand बनाना सिखाएंगे |


हम सब जानते हैं की यह गर्मी का मौसम है और हम सब को कुछ ठंडा खाने का मन करता रहता है बाजार के shreekhand  में कलर मिला हुआ हो सकता है और वह आपके बच्चों के परिवार के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है |

तो आज मैं आपको घर पर ही  सबसे स्वादिष्ट बाजार जैसा shreekhand  बनाना सिखाऊँगी तो सबसे पहले हम यह जान लेंगे कि हमको shreekhand  बनाने के लिए किन-किन सामग्रियों की आवश्यकता होगी shreekhand  बनाने से पहले हमें उसका चक्का बनाना पड़ेगा |

तो सबसे पहले चक्का बनाने के लिए हमें किन-किन सामग्रियों की आवश्यकता होगी हम यह देखेंगे |

सामग्री 

  1. 1 किलो दूध 
  2. थोड़ा सा दही 
  3. साफ-सुथरा सूती मोटा कपडा


विधि 

चक्का जमाने के लिए हमें सबसे पहले दही जमाने की आवश्यकता होगी आप बाजार का दही भी इस्तेमाल कर सकते हैं | मगर वह खट्टा हो सकता है और अगर आप चाहे तो बाजार का चक्का भी इस्तेमाल कर सकते हैं | मगर आज मैं आपको घर पर ही बिना मिलावट का अच्छा चक्का बनाना सिखाऊँगी |

तो सबसे पहले चक्का जमाने के लिए हम दही को जमाएंगे | दही जमाने के लिए हम हमारे दूध को गर्म करेंगे उसके बाद उसे ठंडा होने के बाद उसमें दही डालेंगे | दही को आप पहले धोलें  जिससे आप का दही खट्टा नहीं जमेंगा और उसके बाद वह दूध में डाल दे उसे जमने दे दही जमाने में 1 दिन तो लग ही जाएगा |

दही जमाने के बाद हम एक मोटा सूती कपड़ा लेंगे एक छन्नी लेंगे व एक तपेली  के ऊपर छलनी रख देंगे | और उसके ऊपर हमारा  मोटा सूती कपड़ा उस कपड़े में हमारा दही डाल देंगे | उसमें से बांधकर सारा पानी निकाल लेंगे अब उस कपड़े को किसी जगह बांध देंगे जिस से सुबह तक  हमारा चक्का जम जाए |

अगर आप उसे किसी रेलिंग पर या ऐसी जगह बांध रहे हैं तो उसके नीचे तपेली रख दे क्योंकि उसमें से पानी टपकता रहता है | और अगर आप चाहे तो उसे नल पर भी बाधं सकते हैं जिससे सारा पानी वॉश बेसिंग ही टपक जाएगा |

अब हमें इस से 5 से 7 घंटे तक इसी तरीके से रखना पड़ेगा अगर आप इसे रात को रखेंगे तो सुबह तक आपका चक्का जम जाएगा | चक्का जमने के बाद हम shreekhand  बनाने की विधि सीखेंगे पर विधि सीखने के पहले हम यह जान लेते के कि हमें  श्रीखंड बनाने के लिए किन-किन सामग्रियों की आवश्यकता होगी |

सामग्री

  1. 1 किलो चक्का
  2. केसर
  3. 500 ग्राम शक्कर
  4. बारीक कटे हुए काजू पिस्ता
  5. बारिक पीसी हुई इलायची

विधि

अब हम हमारा shreekhand  बनाना चालू करेंगे सबसे पहले हम 1 किलो चक्के में 500 ग्राम शक्कर डाल देंगे जितना चक्का लिया है उसकी आधी शक्कर डालेंगे | जैसे अगर आप 2 किलो चक्का लेते हैं तो आप उसने 1 किलो शक्कर डाल लेंगे हमने 1 किलो चक्का लिया है तो हम उसमें 500 ग्राम शक्कर डाल देंगे |

हम शक्कर को 2 घंटे के लिए गलने देंगे अगर आप पिसी हुई शक्कर लेते हैं तो उससे shreekhand  का स्वाद इतना अच्छा नहीं आता | अगर हम 2 घंटे के लिए शक्कर को shreekhand  मीलने देंगे तो अच्छी तरीके से मिलेगी भी और स्वाद भी अच्छा देगी | तो अब हम चक्के को शक्कर के साथ अच्छी तरीके से मिलने के लिए उसे 2 घंटे तक रख देंगे |

2 घंटे बाद हम एक बारिक छलनी लेंगे shreekhand   छानने की छलनी आसानी से आपको बाजार में उपलब्ध हो जाएगी | अब हम हमारे चक्के  को थोड़ा थोड़ा छलनी में डाल के फेंट लेंगे आप चक्के को अपने हाथों से फेटें ताकि वह अच्छी तरीके से शक्कर के साथ मिल जाए |

छलनी के नीचे आप एक बड़ी तपेली रखेंगे ताकि आपका जो shreekhand  है वह उस तपेली में आ जाए छलनी से छानते हुए वह shreekhand  आपकी तपेली में आ जाएगा | अब हम हमारे shreekhand  में केसर डालेंगे और उसे अच्छी तरीके से मिला लेंगे अब हम उस में हमारे सारे ड्राई फ्रूट्स डाल देंगे | मैंने काजू व पिस्ते का इस्तेमाल किया है आप अपने मन से किसी भी ड्राई फ्रूट को  shreekhand में डाल सकते हैं |


अगर आप चाहें तो श्रीखंड में अंगूर भी डाल सकते हैं | अब आप shreekhand  को 2 घंटे के लिए  फ्रीज में  ठंडा होने के लिए रख देंगे | तैयार हैं हमारा ठंडा ठंडा shreekhand  की स्वादिष्ट रेसिपी आपके घर में बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको बेहद पसंद आएगी |

shreekhand   तो  गर्मियों के मौसम में  सबसे स्वादिष्ट व्यंजन माना जाता है | अगर यह रेसिपी आपको  पसंद आई तो आप अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें व हमें कमेंट सेक्शन में बताएं कि आपको हमारी रेसिपी कैसी लगी धन्यवाद |