बेहद ही स्वादिष्ट व् सेहतमंद फ्रूट कस्टर्ड बनाने की विधि 


नमस्कार दोस्तों ,आपका स्वागत है मेरे कुकिंग वर्ल्ड में गर्मी का मौसम आने वाला है | और हम सभी जानते हैं कि गर्मियों के मौसम में हम सभी को कुछ ठंडा खाने की हमेशा इच्छा होती ही रहती है |

उस पर मीठा हो तो सोने पर सुहागा जैसे की आइसक्रीम ,कस्टर्ड तो आज हम हमारी नई रेसिपी में fruit custard बनाना सीखेंगे जो कि खाने में बेहद स्वादिष्ट व सेहतमंद होता है |


क्योंकि हम उस में बहुत सारे फलों का इस्तेमाल करते हैं वह साथ ही साथ उसमें दूध का उपयोग भी करते हैं तो फल व दूध हमारे बच्चों और परिवार की सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है |


तो आइए दोस्तों अब हम जानते हैं कि हमें  Fruit Custard बनाने के लिए किन-किन सामग्रियों की आवश्यकता होगी|


समग्री


  1. 1/2ltr दूध
  2. कस्टर्ड पाउडर
  3. सेव फल  { कटा हुआ}
  4. काजू  { कटा हुआ}
  5. केला { कटा हुआ}
  6. अनार
  7. पिस्ता 
  8. केसर
  9. शक्कर चार से पांच चम्मच

विधी


सबसे पहले एक पैन में दूध को गर्म करने के लिए रख देंगे | 

तो अब दूध को गर्म होने देंगे और custard को ठंडे दूध में मिलाएंगे लगभग 4 चम्मच custard पाउडर लेंगे | custard को अच्छी तरीके से मिला लेंगे ध्यान रहे कस्टर्ड में लम्स न पड़े | 

आप उसे अच्छी तरह मिक्स करे  दोस्तों FRUIT CUSTURD बेहद स्वादिष्ट व सेहतमंद होता है |

दूध गर्म होने देंगे दूध को थोड़ा गाढ़ा होने देंगे दूध गर्म होने के बाद उसमें चार से पांच चम्मच शक्कर डालेंगे | 

अब हम उस में धीरे-धीरे custard पाउडर डालेंगे और उसे अच्छी तरीके से मिलाएंगे| अब दूध में केसर मिलेंगे आप चाहे तो कस्टर्ड के साथ भी डाल सकते है। केसर बिलकुल ऑप्शनल है।   

कस्टर्ड को डालने के बाद हम इसे लगभग 2 मिनट के लिए कम फ्लेम पर पकाएंगे | हम यहां सीख रहे हैं गर्मी का सबसे सबसे स्वादिष्ट व सेहतमंद डेजर्ट fruit custard |

लगभग 5 मिनट पकने के बाद कस्टर्ड गाढ़ा हो जाएंगे।  अब हम फ्लेम बंद करदेंगे और कस्टर्ड को ठंडा होने देंगे|
अब हम सारे फ्रूट्स और ड्राई फ्रूट्स डाल देंगे और अब कस्टर्ड को ४ घंटे के लिए फ्रिज में रख देंगे



तो दोस्तों तैयार है हमारा बेहद स्वादिष्ट व सेहतमंद fruit custard आप इसे गर्मियों के दिनों में बनाए आपके बच्चों को बेहद ही पसंद आएगा fruit custard खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है |तो दोस्तों इस रेसिपी को घर पर जरूर ट्राई करें अपने दोस्तों के साथ शेयर करें वह हमें कमेंट सेक्शन में बताएं क्या आपको हमारी रेसिपी कैसी लगी धन्यवाद|