बेहद ही स्वादिस्ट 1 किलो आटे की Besan Chakki केसे बनाई जाती है |


नमस्कार दोस्तों ,आपका स्वागत है मेरे कुकिंग वर्ल्ड में त्योहारों का मौसम आते ही सबसे पहले हमारे दिमाग में आता है |स्वादिष्ट व्यंजन और स्वादिष्ट व्यंजन का नाम लिया जाए तो besan chakki का नाम सुनते ही हमारे मुंह में पानी आ जाता है |तो आज हम वही Besan chakki बनाना सीखेंगे आज हम 1 किलो बेसन के आटे की चक्की बनाना सीखेंगे |

स्वादिस्ट besan chakki

सामग्री 

  1. 1 किलो बेसन {बडा आटा}
  2. 800 ग्राम धी
  3. 700 ग्राम शक्कर
  4. लगभग एक कटोरी दूध
  5. केसर
  6. इलायची पाउडर

विधि

Besan chakki बनाने के लिए 1 किलो आटे में लगभग 200 ग्राम घी का मोयन डालेंगे आप besan chakki में घी का अच्छा इस्तेमाल करेंगे तो वह बहुत ही नरम व स्वादिष्ट बनेगी |


अब हम आटे को गूथ लेंगे ध्यान रहे आपको आटे को थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर उसे गूथना है |एक साथ सारा दूध नहीं डालना है और इस तरीके से गूथ लेना है जिससे आप अपने हाथ से दबाकर उनके पराठे बना सकें |
पराठे ना ज्यादा पतले होने चाहिए ना ज्यादा मोटे |

पराठे बनाने के बाद तवे पर सेकना हैं घी लगाकर उन्हें सेकना है ध्यान रहे हमें पराठा को बादामी होने तक सेकना है |और घी ज्यादा नहीं लगाना है थोड़ा-थोड़ा घी लगाकर पराठे को सेकना है |

जब आपके सारे पराठे सीक जाएंगे तब हम उन्हें अच्छी तरीके से टुकड़े करके हाथ से चुरा कर लेंगे व बड़े तार की छलनी से छान लेंगे और जो टुकड़े बचेंगे उन्हें मिक्सर में पीस लेंगे |

जो हिस्सा पराठे का ज्यादा सीक गया होगा उसे हम अलग पीस कर रखेंगे अब सारे दर को अच्छी तरीके से साथ में मिला लेंगे वह उसमे घी डाल कर सकेंगे |


1 किलो बेसन में लगभग 800 ग्राम घी का इस्तेमाल करेंगे अब हमें दर को अच्छी तरीके से सेकना है जब तक वह गहरा बादामी रंग का नहीं हो जाता |जब दर अच्छी तरीके से सीख जाएगा तब उसमें से बहुत ही प्यारी खुशबू आने लगेगी |

अब आप दर को एक थाली में निकाल लेंगे और चाशनी बनाएंगे |चाशनी बनाने के लिए 1 किलो बेसन में लगभग 700 ग्राम शक्कर लगेगी अगर आप ज्यादा मीठा खाना पसंद करते हैं तो आप अपने हिसाब से शक्कर बढ़ा भी सकते हैं वह कम भी कर सकते हैं |

चाशनी बनाते समय आपको  बहुत ध्यान रखने  की  आवश्यकता  होगी अगर बारिश का मौसम है तो आपको डेढ़ तार की चाशनी बनानी है और अगर साधारण मौसम है तो आपको एक तार की चाशनी बनानी है |
बेसन की चक्की में चीनी ज्यादा होने पर क्या करना चाहिये 
अगर किसी वजह से आपकी Besan chakki में शक्कर ज्यादा हो जाती है |तो आप उसमें खोपरे का बुरा मिला दे इससे आपकी शक्कर बैलेंस हो जाएगी और besan chakki बहुत ज्यादा मीठी नहीं लगेगी |
 

चाशनी बनाने के लिए कढ़ाई में डेढ़ गिलास पानी डाल देंगे व उसमें शक्कर डाल देंगे और उसे चम्मच की मदद से हिलाते रहेंगे जब शक्कर गल जाएगी तब उसमें कैसर डाल देंगे चाशनी आने लगेगी तब हम दो उंगलियों के बीच में चाशनी को रखकर तार बनाएंगे |

अगर आप चाहते हैं की आपकी Besan chakki का रंग बहुत ही अच्छा आए तो पहले तो आप उसे अच्छी तरीके से सेके व उसमें केसर के साथ थोड़ा सा मीठा पीला रंग भी डाल दें|

अब चाशनी बन चुकी है उसमें दर डाल देंगे व चाशनी में अच्छी तरीके से मिला लेंगे |अब हम chakki जमाने की थाली में तेल लगा देंगे व उसमें besan chakki जमा देंगे |

लगभग 2 घंटे बाद चाकू की मदद से besan chakki को काट लेंगे वह उस पर इलायची पाउडर डाल देंगे |



बेसन की चक्की ना जमे तो क्या करना चाहिए
अगर आपकी Besan chakki किसी वजह से गीली हो जाती है व नहीं जमती या ढीली रह जाती है तो आप उसमें पताशे की चासनी बना कर डाल दें वह बताशे की मदद से जम जाएगी |
बेसन की चक्की कड़क बन गई हे
अगर किसी वजह से आपकी besan chakki कड़क रह जाती हे तो आप डेढ़ तार की नरम चाशनी बनाकर उसमे थोडा घी डाल दे और उसमे चक्की के बुरे को मिला कर फिर से जमा देवे आपकी चक्की नरम हो जाएगी |
अगर आप इस रेसिपी में दी गई सामग्री की मात्र से besan chakki बबेंगे तो वह बिलकुल कड़क व बहुत ज्यादा गीली नहीं होगी |

https://www.behadsasta.in/2020/07/Malpua-Recipe-Dadi-Maa-Ke-Hath-Ke-Swadisth-Malpue.html

तैयारी है हमारी बेहद ही लजीज Besan ki chakki अगर आपको मेरी यह Besan chakki की रेसिपी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें | व हमे कोमेंट करके बताएं की आपके लिए हमारी यह रेसिपी कितनी मददगार रही धन्यवाद |